नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 भारत के शिक्षा सिस्टम में बड़ा बदलाव लाने के लिए बनाई गई थी। इसका उद्देश्य हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देना। इस नीति में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बदलाव शामिल हैं।
आइए जानते हैं, 2025 तक इसमें क्या-क्या बदलाव हुए और आगे क्या उम्मीद है।
नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 क्या है?
नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 भारत की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाने की कोशिश है। यह 34 साल बाद लाया गया एक बड़ा बदलाव है। इस नीति का मकसद है हर बच्चे को अच्छी और किफायती शिक्षा देना, ताकि वे 21वीं सदी की जरूरतों के लिए तैयार हो सकें। इसमें स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
नई शिक्षा नीति 2020 ने शिक्षा के हर स्तर पर सुधार और बदलाव लाने की कोशिश की है। इसके कुछ खास फीचर्स निम्नलिखित हैं:
1. Foundational Literacy और Numeracy
NEP 2020 का सबसे बड़ा फोकस यह है कि सभी बच्चों को 2025 तक पढ़ने-लिखने और बेसिक गणित (Numeracy) की समझ हो।
इसके लिए एक नेशनल मिशन (National Mission on Foundational Literacy and Numeracy) बनाया गया है।
प्राथमिक स्कूल के बच्चों को मज़बूत बेसिक ज्ञान देने के लिए नई टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पढ़िए: Stand-Up India Vs Startup India
2. नई Curricular Structure – 5+3+3+4
पहले के 10+2 सिस्टम की जगह अब 5+3+3+4 का ढांचा लाया गया है। आसान शब्दों में कहा जाए तो अब क्लास के जगह ग्रेड सिस्टम चलेगा, जो निम्न प्रकार से बंटा हुआ है:
- 5 साल: 3 से 8 साल के बच्चों के लिए (Preschool और ग्रेड 1-2)
- 3 साल: 8 से 11 साल (ग्रेड 3-5)
- 3 साल: 11 से 14 साल (ग्रेड 6-8)
- 4 साल: 14 से 18 साल (ग्रेड 9-12)
इस बदलाव के तहत छोटे बच्चों के लिए प्ले-बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा दिया गया है।
3. Multilingualism
बच्चों को उनकी मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई कराने पर जोर दिया गया है, खासकर ग्रेड 5 तक।
JEE और NEET जैसे एग्ज़ाम अब 13 भाषाओं में होते हैं। भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं।
4. Vocational Education
ग्रेड 6 से ही बच्चों को Vocational Subjects पढ़ने का ऑप्शन मिलेगा।
इसके जरिए छात्र पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ कुछ और हुनर भी सीखेंगे, जैसे coding, carpentry, gardening वगैरह।
पढ़िए: नो-सिबिल स्कोर पर लोन कैसे लें?
5. Holistic और Interdisciplinary Approach
NEP 2020 में Rigid Streams (जैसे आर्ट, साइंस, कॉमर्स) खत्म कर दी गई हैं। अब छात्र अपने इंटरेस्ट के हिसाब से विषय का चयन कर सकते हैं।
6. Higher Education Reforms
मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है।
Flexible Undergraduate Programs के जरिए बच्चे को कई विकल्प मिल रहे हैं।
IIT जैसे संस्थान अब विदेशों में भी Campus खोल रहे हैं, जैसे IIT-मद्रास Zanzibar में।
7. Assessment Reforms
बोर्ड एग्ज़ाम अब Knowledge और Application-based हो गए हैं।
PARAKH (Performance Assessment, Review, and Analysis of Knowledge for Holistic Development) नामक नया सेंटर बनाया गया है।
8. Inclusivity और Equity
सभी बच्चों के लिए शिक्षा को समान बनाने पर जोर दिया गया है।
Socially और Economically Disadvantaged Groups (SEDGs) के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं।
पढ़िए: PM Mudra Yojana Loan
2025 तक की उपलब्धियां
चार सालों में NEP 2020 के तहत कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 3 से 8 साल के बच्चों के लिए Jadui Pitara नामक प्ले-बेस्ड लर्निंग किट लॉन्च की गई। बच्चों को डिजिटल और मल्टीमॉडल शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है।
PM e-VIDYA और DIKSHA प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों को डिजिटल लर्निंग का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। 2025 में NEP के तहत कुछ और भी बड़े बदलाव देखने की उम्मीद है जैसे कि 5+3+3+4 Structure को पूर्ण रुप से लाया जाएगा, इसे पूरे देश में सभी ग्रेड्स और स्कूल बोर्ड में लागू किया जाएगा और शिक्षकों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए NISHTHA प्रोग्राम को और मजबूत किया जाएगा।
क्या NEP 2020 सफल रही है?
शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में बताया कि केंद्र और राज्यों के साझा प्रयासों से NEP को लागू किया जा रहा है। PM SHRI योजना के तहत 14,500 मॉडल स्कूल बनाए जा रहे है, ‘NIPUN Bharat’ मिशन के जरिए ग्रेड 2 तक सभी बच्चों को Foundational Literacy दिलाने का लक्ष्य है, और PARAKH जैसे टूल का इस्तेमाल करके छात्रों के लर्निंग आउटकम को मापा जा रहा है। इन सब बातों से साफ है कि NEP 2020 कुछ हद तक काम किया है।
नई शिक्षा नीति 2020 भारत के शिक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा लेकर आई है। हालांकि, इसे पूरी तरह लागू करने में चुनौतियां हैं, लेकिन जो बदलाव अब तक हुए हैं, वे इस नीति की बड़ी उपलब्धि हैं। 2025 तक NEP का बड़ा हिस्सा लागू होने की उम्मीद है, जिससे भारत का शिक्षा सिस्टम और मजबूत होगा।
पढ़िए: टॉप 5 सरकारी ऐप
सवाल-जवाब
नई शिक्षा नीति 2020 में 10+2 मॉडल को बदलकर 5+3+3+4 का नया संरचना मॉडल अपनाया गया है।
नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड परीक्षाएं अब ज्यादा ज्ञान और कौशल आधारित होंगी। इनका उद्देश्य छात्रों के रटने की आदत को कम करना और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना है।
जी हां, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए PM e-VIDYA और DIKSHA जैसे प्लेटफॉर्म लाए गए हैं। इनसे छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा मिलेगी।
नई शिक्षा नीति कमजोर और पिछड़े वर्गों के बच्चों पर विशेष ध्यान देती है।