भारत में निवेश करने के लिए सरकारी योजनाएं सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प मानी जाती हैं। ये योजनाएं न केवल अच्छा ब्याज देती हैं, बल्कि इनमें निवेश पर सरकार की गारंटी भी होती है।
अगर आप भी ऐसी योजनाओं की तलाश में हैं, जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न मिले, तो यहां हम 5 सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं जो सबसे अधिक ब्याज दर प्रदान करती हैं।
अधिक ब्याज वाले 5 सरकारी योजना
आइए जानते हैं 5 ऐसी सरकारी योजनाओं के बारे में, जो सबसे अधिक ब्याज दर प्रदान करती हैं। अगर आप अपने भविष्य के लिए बचत करने की सोच रहे हैं, तो ये योजनाएं आपके लिए सही हो सकती हैं।
1. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
यह योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है। इसमें माता-पिता या अभिभावक अपनी बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं। इसमें मिलने वाली ब्याज दर आकर्षक है और इसमें टैक्स भी नहीं लगता है।
इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर उसकी 10 साल की उम्र तक खाता खुलवाया जा सकता है। इस योजना में खाता 21 साल में मैच्योर होता है या बेटी की शादी पर समय से पहले बंद किया जा सकता है। इसमें आप न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना तक निवेश कर सकते हैं।
2. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizens Savings Scheme – SCSS)
बुज़ुर्गों के लिए यह योजना सबसे बढ़िया विकल्प है। 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग इसमें निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम ₹15 लाख तक निवेश कर सकते हैं। इसमें भी निवेश पर टैक्स में छूट मिलती है। इसमें नियमित ब्याज का भुगतान किया जाता है, जो सेवानिवृत्त लोगों के लिए एक स्थिर आय का स्रोत है। यह योजना उन लोगों के लिए है, जो रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर आय चाहते हैं।
3. PPF (Public Provident Fund)
PPF लंबे समय तक निवेश करने वालों के लिए सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इसमें निवेश पर ब्याज दर अच्छी होती है और यह पूरी तरह टैक्स फ्री होती है। इसमें 15 साल तक का लॉक-इन पीरियड होता है।
इसमें कम से कम ₹500 और अधिक से अधिक ₹1.5 लाख सालाना निवेश लगता है। इसमें ब्याज और मेच्योरिटी राशि टैक्स फ्री। पीपीएफ एक ऐसा विकल्प है, जो लंबे समय में आपको बड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखता है।
पढ़िए: नई शिक्षा नीति 2020 – क्या कुछ बदला
4. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
एनएससी एक फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह होता है, लेकिन यह सरकार द्वारा समर्थित है। इसमें निवेश पर अच्छा ब्याज मिलता है। इस पर 7% ब्याज मिलता है। इसमें पांच साल तक का लॉक-इन पीरियड होता है। यह योजना टैक्स सेविंग्स के लिए भी उपयोगी है। यह योजना उन लोगों के लिए है, जो कम समय के लिए सुरक्षित रुप से छोटी मात्रा में निवेश करना चाहते हैं।
5. किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)
यह योजना उन लोगों के लिए है जो कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं। इसमें ब्याज दर फिक्स्ड होती है और इस योजना की खास बात यह है कि यह आपका पैसा तय समय में दोगुना कर देती है।
इस योजना में लगभग 10 साल और 3 महीने में पैसा दोगुना। इस योजना में कम से कम ₹1,000 से निवेश की शुरुआत। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
सरकारी योजना और उनके ब्याज दर
योजना का नाम | ब्याज दर (%) | लॉक-इन अवधि |
सुकन्या समृद्धि योजना | 8.0% | 21 साल |
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | 7.4% | 5 साल |
पीपीएफ | 7.1% | 15 साल |
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट | 7.0% | 5 साल |
किसान विकास पत्र | 7.2% | 10 साल 3 महीने |
पढ़िए: Stand-Up India Vs Startup India
सरकारी योजनाओं में निवेश के फायदे
सरकारी योजनाओं में निवेश करना एक सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प है। इन योजनाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। सरकारी गारंटी होने की वजह से इनमें डूबने का खतरा नहीं होता।
इन योजनाओं का दूसरा बड़ा फायदा है अच्छा रिटर्न। ये योजनाएं बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज देती हैं। जैसे सुकन्या समृद्धि योजना या वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, जिनमें ब्याज दर सामान्य बचत खातों से काफी अधिक है। इससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।
टैक्स छूट भी एक बड़ा फायदा है। इन योजनाओं में किए गए निवेश पर आपको टैक्स में छूट मिलती है, जिससे आपकी टैक्स कम हो जाती है। इसके अलावा, कुछ योजनाओं में ब्याज और मेच्योरिटी राशि भी टैक्स फ्री होती है।
इन योजनाओं में अप्लाई करने की प्रक्रिया भी काफी आसान और सरल होती है। आप नजदीकी डाकघर या सरकारी बैंक में जाकर आसानी से इन योजनाओं में खाता खोल सकते हैं। दस्तावेज़ों की जरूरत भी सीमित होती है, जिससे निवेश प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती है।
सरकारी योजनाएं निवेश के लिए एक सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प हैं। इन योजनाओं में निवेश करने से न केवल अच्छा ब्याज मिलता है, बल्कि टैक्स छूट का भी लाभ होता है। अपनी जरूरत और लक्ष्यों के अनुसार सही योजना चुनें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
पढ़िए: नो-सिबिल स्कोर पर लोन कैसे लें?
सवाल-जवाब
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) सबसे अधिक ब्याज दर (8.2%) देती है।
PPF में 7.1% ब्याज और टैक्स छूट मिलती है, जिससे यह सुरक्षित और फायदेमंद है।
KVP में आपका पैसा 10 साल में दोगुना हो जाता है और यह सुरक्षित है।
यह योजना बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए बचत करने के लिए है, जिसमें 8% ब्याज मिलता है।
पढ़िए: PM Mudra Yojana Loan